रामनगर इंटर कॉलेज छोई में कार्यरत 54 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनेश कुमार निवासी बैलपड़ाव की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव स्कूल में ही फंदे पर लटका मिला। विनेश मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात विनेश ने विद्यालय परिसर में ही फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शारिक ने बताया कि जब विनेश को अस्पताल लाया गया, तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



