डीपीआरओ को निलंबित करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऊधमसिंहनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page