पाण्डेगांव भाखर मोटर मार्ग निर्माण से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा अभिलेख जमा करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

भवाली। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत पाण्डेगांव से भाखर मोटर मार्ग निर्माण में प्रभावित भूमि स्वामियों को मुआवजा प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभिलेख जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड भवाली की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रभावित भूमि का प्रतिकर प्रस्ताव गठित किया जा चुका है और प्रतिकर/मुआवजे की धनराशि खंड में प्राप्त हो चुकी है। विभाग ने ग्रामसभा थपलिया मेहरागांव एवं पाण्डेगांव के समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया है कि जिन काश्तकारों की भूमि मोटर मार्ग निर्माण में प्रभावित हुई है, वे अपने आवश्यक अभिलेख 25 जून 2026 तक कार्यालय में जमा कराएं। अभिलेखों की जानकारी एवं अन्य प्रक्रिया के लिए खंड के अमीन निकेश चौहान से मोबाइल नंबर 9058664464 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक यदि संबंधित काश्तकार अभिलेख जमा नहीं करते हैं तो मुआवजे की धनराशि शासन को समर्पित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page