निर्देश:: 3 दिन में हटेगा अतिक्रमण, नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

वन भूमि में अतिक्रमण पर वन विभाग ने चिन्हीकरण का काम शुरू कर दिया है। वहीं लोक निर्माण विभाग भवाली ने खुटानी बेंड से अलचौना तक 30 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पक्के मकान और दुकान बनाने वालों को नोटिस भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

भीमताल के तल्लीताल से लेकर रानीबाग तक वन भूमि और वन पंचायत की भूमि पर बनाए गए अवैध टीन शेड, दुकान और रेस्टोरेंटों का रविवार को चिन्हीकरण किया गया। मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। रिपोर्ट कंपाइल कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page