नैनीताल में सब्जी दुकानों का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में सब्जी दुकानों का निरीक्षण
धारी।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
विभाग की टीम द्वारा नैनीताल की सब्जी व्यापारियों की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जांच के दौरान सभी दुकानों में अनुश्रवण समिति द्वारा निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित होना पाया गया । सब्जी व्यापारियों से सब्जी के दाम की जानकारी लेने पर टमाटर 130 रुपया प्रति किलो ग्राम के अनुसार वितरित होना पाया गया । इस दौरान व्यापार मंडल तल्लीताल नैनीताल के पदाधिकारियों द्वारा टीम के समक्ष साक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि मंडी समिति हल्द्वानी द्वारा जो सब्जियों के दाम निर्धारित किए गए हैं उसमें कई शब्जियों के दाम में त्रुटि होने से नैनीताल के सब्जी व्यापारियों को रेट टू रेट सब्जी विक्रय करनी पड़ रही है । इस सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपने तथ्यों को मय साक्ष्य के लिखित में अनुश्रवण समिति को देने को कहा गया ताकि अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा सके । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम में पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, अरुण खुल्बे एवं मोहित कठायत थे l

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page