भवाली। नगर के लकड़ी टाल में 11 करोड़ की लागत से बन रही बहुमंजिली निर्माणाधीन पार्किंग, कॉम्प्लेक्स का कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को तेजी से काम करने को कहा, साथ ही कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग का मान चित्र देखकर कार्य की गुणवत्ता को परखा। कहा कितनी सरिया से काम होगा इसको लेकर ठेकेदारों से बात की। साथ ही 2024 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा जल्द पार्किंग काम्प्लेक्स बनने से नगर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि
इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, पंकज जोशी, मनोज तिवारी, पंकज कुमार, इंद्र कपिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

