कैची धाम में सचिव अरविंद ह्यांकी ने विकास कार्य का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

भवाली। सचिव पेयजल, वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव अरविंद ह्यांकी ने गुरुवार को कैची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर समिति से मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया। पंचायत घर मे महिलाओं से मिलकर विकास कार्य की जानकारी ली। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने कैची धाम में पार्किंग व कूड़ा निस्तारण की समस्या को प्रमुखता से बताया। जिस पर मुख्य सचिव ने आगे चर्चा कर निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान सीडीओ अशोक पाण्डे, कुमाऊ मंडल एमडी संदीप तिवारी, तहसीलदार मनीषा मारकाना ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page