भीमताल में 22 होम स्टे का निरीक्षण, चार पर जुर्माना
चार इकाइयों को नोटिस, आठ मौके पर मिलीं बंद
भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विभाग ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या के नेतृत्व में टीम ने 22 होम स्टे का निरीक्षण कर संचालन से जुड़े नियमों और मानकों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान चार होम स्टे इकाइयों में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इनमें हिमनन्दी होम स्टे, एसके होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे शामिल हैं।
वहीं बिना पंजीकरण के संचालित चार होम स्टे इकाइयों पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इनमें मीजो हाउस, बारबन होम स्टे, अरोहा स्टेज और दि लेक हाउस शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान छह होम स्टे निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए। इनमें टाउन हिल होम स्टे, दि पैरीविन्कल होम स्टे, लेक व्यू होम स्टे, भुवन गिरी होम स्टे, किरन होम स्टे और बुद्धि सरन होम स्टे शामिल हैं।
इसके अलावा आठ होम स्टे इकाइयां निरीक्षण के दौरान मौके पर बंद मिलीं। जिला पर्यटन विभाग ने बताया कि जिले में होम स्टे इकाइयों का लगातार भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

