समोसे में छिपकली निकलने पर जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें

बनबसा के एक रेस्टोरेंट में आए ऊर्जा निगम के कर्मचारी के समोसे में छिपकली नजर आई। आधा समोखा खा चुके कर्मचारी की छिपकली देख तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा भी हुआ। वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा किताब कौतिक

बीते बुधवार को टनकपुर ऊर्जा निगम के मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल सहित तीन कर्मियों ने टीडीएस सुपरवाइजर आकाश के साथ रेलवे पटरी के पास एक रेस्टोरेंट में समोसे खाए। आकाश को आधा समोसा खाने के बाद उसमें छिपकली दिखी। जिससे आकाश की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें टनकपुर अस्पताल ले जाने के बाद उनके आवास तक पहुंचाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि समोसे का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page