भीमताल | धारी क्षेत्र के ग्राम कौल में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी विजय कुमार ने मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की ऑनलाइन सामग्री का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है। ठगी होने या आशंका पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

