डोब ल्वेशाल में किसानों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी
भवाली। डोब ल्वेशाल ग्रामसभा में गुरुवार को राष्ट्रीय समेकित कृषि मिशन के अंतर्गत परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के तहत द्वितीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी शालिनी ने की।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग सहयोगी संस्था के ब्लाक कादिनेटर रवि कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं, कृषि तकनीकों तथा विभिन्न सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और कृषि कार्यों में नई तकनीकों के उपयोग के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे आधुनिक एवं बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। इस दौरान किसानों की समस्याओं और उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। विभाग की ओर से किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। रवि कुमार, राजेश कुमार आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

