भारतीय संगीतकार गायक विशाल मिश्रा ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। देश विदेश से भक्त राजनेता क्रिकेटर आकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में 15 हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। रविवार को भारतीय संगीतकार व गायक विशाल मिश्रा ने नीब करौरी बाबा दर्शन किये। कैची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मन्दिर दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति के लिए पार्थना की। मन्दिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मन्दिर की दिनचर्या पूछी। उन्होंने कहा कि पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा के दर्शन कर शांति मिली। कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page