भवाली। शुक्रवार को नगर पालिका मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। संकल्प यात्रा में योजनाओं के पात्र, लाभार्थियों का चिन्हीकरण, पंजीकरण और लाभान्वित किया गया। संकल्प यात्रा में रथ वाहन और चौपाल का आयोजन किया गया। पोस्टर बैनर स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं कार्यक्रमों और उपलब्धियां बताई। जानकारी देकर योजना से वंचित लोगों को भी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। दौरान विधायक सरिता आर्या, ईओ संजय कुमार, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, प्रकाश आर्या, प्रगति जैन, नीमा बिष्ट, मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

