भवाली में निर्दलीय दयाल आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

ख़बर शेयर करें

-समर्थन दूंगा लेकिन कांग्रेस में वापस नही आऊंगा, दयाल आर्या

भवाली। नगर निकाय चुनाव में लगातार फेरबदल होता जा रहा है। जिससे नगर की राजनीति गरमाने लगी है। लोगो को ठंड में राजनीति हलचलों के बीच गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन निर्दलीय मैदान में उतरे दयाल आर्या से पूर्व विधायक संजीव आर्या उनके आवास पर मिलने पहुँचे। उन्होंने घण्टो कमरे में वार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्या को समर्थन देने का फैसला लिया। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ देर शाम तक बैठकर नामांकन नही कराने का फैसला लिया। दयाल आर्या ने कहा कि उन्होंने पार्टी को 35 साल दिए थे। पार्टी ने उन्हें टिकट नही दिया। कहा कि वह परिवार के साथ कांग्रेस के पंकज आर्या को समर्थन देंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी में वापस नही आएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य सतीश नैनवाल आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर::भवाली की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना, भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page