भवाली। कुमाऊँ और गढ़वाल के समस्त व्यावसायिक वाहन स्वामियों ने सरकार द्वारा लागू की गई ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन एटीएस फिटनेस व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया है। वाहन स्वामियों का आरोप है कि इस प्रणाली के नाम पर उनका शोषण लगातार जारी है और परिवहन कार्यालयों में पूर्व की भांति फिटनेस प्रक्रिया शुरू न होना तुगलकी फरमान के समान है। व्यावसायिक वाहन संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि 02 फरवरी 2026 तक सरकार परिवहन कार्यालयों में पहले की तरह व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस शुरू करने संबंधी आधिकारिक शासनादेश जारी नहीं करती है, तो वे 03 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी से सामूहिक सदस्यता समाप्त करेंगे। इसके बाद 04 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू करने पर वे विवश होंगे।।संगठनों के अनुसार इस आंदोलन को सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान दूध आपूर्ति, समाचार पत्र वितरण, स्कूल परिवहन और रोगी वाहन जैसी अति आवश्यक सेवाएं भी पूरी तरह बाधित रहेंगी।।वाहन स्वामियों का कहना है कि एटीएस केंद्रों पर बढ़ती लागत और प्रक्रियागत जटिलताओं से छोटे वाहन संचालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जनहित और रोजगार को ध्यान में रखते हुए तत्काल निर्णय लिया जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

