भवाली। नैनीताल भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक हितेश साह ने कहा कि आज जारी बजट में नए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर तीन लाख तक की आय को करमुक्त किया गया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन भी 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किया गया है, जिससे सभी नौकरी-पेशा वाले लोगों और मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स में राहत मिलेगी। कहा अब 3 लाख 75,000 तक की आमदनी पर आयकर नहीं देना होगा। एजुकेशन लोन में भी 3 प्रतिशत छूट मिलने से अब प्रतिभावान गरीब छात्र भी देश के किसी भी अच्छे शैक्षिक संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों को निराशा अवश्य हुई है। कुल मिलाकर यह बजट छात्रों, युवाओं, महिलाओं एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

