दीपावली में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत

ख़बर शेयर करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया

मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं।

इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट आई है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में दो दिवसीय युवा महोत्सव का समापन, युवाओं ने बिखेरे रंग

पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया।

नोएडा से लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे।

ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे।

सुबह करीब सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा।

पुलिस जनकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हाईवे पर गलत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था, जिससे टेंपो टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में व्यापार मंडल अध्यक्ष युवा एकता मंच ने नव निर्वाचित जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष का किया स्वागत

इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती –
टेंपो के उड़े परखच्चे
ट्रै्क्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  शहरी विकास अपर निदेशक का पालिकाध्यक्ष ने किया स्वागत, नगर की बताई समस्याएं

एक मृतक की पहचान अतुल निवासी गांव मिर्जापुर थाना उझानी के तौर पर हुई है।

पुलिस अन्य मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

वहीं जानकारी होते ही डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने घायलों का हाल जाना। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। उसका चालक फरार हो गया है।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page