भवाली। भीमताल ब्लॉक के सस्ता गल्ला विक्रेता ने एक जनवरी से हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में जनवरी के राशन वितरण का काम ठप हो सकता है। शनिवार को पर्यटन आवास गृह में गल्ला विक्रेता भीमताल मेहरागांव गोदाम अध्यक्ष किशन सिंह असवाल की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक के सभी राशन विक्रेताओं की बैठक हुई। जिसमें एक जनवरी से राशन वितरण कार्य बंद करने का ऐलान किया गया है। अध्यक्ष
किशन सिंह असवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें राशन विक्रेताओं को न्यूनतम आय
की गारंटी देने, कोरोना काल में वितरण किए गए प्रधानमंत्री गरीब
कल्याण अन्न योजना की धनराशि का भुगतान किए जाने तथा
मानदेय की मांग उठाई गई थी। पर इन मांगों पर कोई विचार नहीं
किया जा रहा है। मांगो को लेकर हड़ताल कु तैयारी की जा रही है।
बैठक में हेमंत रूवाली, संतोष कुमार, गीता पाण्डे, गिरीश भट्ट, उमेश सिंह, पवन दुम्का, लक्ष्मण सिंह, दीप चन्द्र सांगूड़ी, ललित पाण्डे, ललित साह, गजेंद्र सिंह, पान सिंह जीना, महेश सिंह, नवीन चन्द्र पलड़िया, प्रताप सिंह, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

