हल्द्वानी में चुनाव रथ का किया गया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अशोक कुमार पांडे तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप/नगर आयुक्त, हल्द्वानी विशाल मिश्रा की संयुक्त रूप से गरिमामय उपस्थिति में मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव रथ का उद्घाटन किया गया। चुनाव रथ को 101 वर्षीय महिला मतदाता मजीदान निवासी लाइन नंबर 5 आजाद नगर, हल्द्वानी द्वारा फ्लैग ऑफ कर मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव रथ को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

मतदाता मजीदन के द्वारा नए एवं भावी मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई। मतदाता जागरूकता रथ में गीतों के माध्यम से होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 को ध्यान में रखते जनपद नैनीताल के गांव-गांव और शहर-शहर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जनपद नैनीताल के जिला आइकॉन मोहनचंद जोशी तथा सुप्रसिद्ध गायिका गुंजन जोशी के अतिरिक्त बाल कलाकार प्रणव कांडपाल तथा प्रशांत जोशी के द्वारा गाय गए गीत के माध्यम से चुनाव रथ से जन-जन को वृहद स्तर पर मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि जनपद की जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है हमारे माध्यम से स्कूल-कॉलेजों, इवेंट्स, प्रतियोगिता आदि अन्य माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। हमारा विशेष प्रयास है कि इस बार पूर्व की अपेक्षा अधिक मतदान हो। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़-चढ़कर मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर भवाली भीमताल के पत्रकारों ने जताया शोक

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वीप मोनिका चौहान, और डॉक्टर सुरेश भट्ट, स्वीप नैनीताल से डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय, सहायक समन्वयक स्वीप गौरी कांडपाल आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page