खैरना में ब्लॉक प्रमुख कैम्प कार्यालय का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

खैरना में ब्लॉक प्रमुख कैम्प कार्यालय का उद्घाटन
गरमपानी। खैरना क्षेत्र में आज ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भुवन तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख अंकित साह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैम्प कार्यालय खुलने से क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याएं रखने और समाधान पाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय जनसेवा का सशक्त माध्यम बनेगा।
ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कैम्प कार्यालय के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कैंची मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह, एमपी सिंह, शैलेश साह, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page