उत्तराखंड में निकायों की भांति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर नहीं हो पाएंगे

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में निकायों की भांति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर नहीं हो पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पंचायतों में नई मतदाता सूची बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 13 जनवरी,2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल इसी साल नवंबर में खत्म हो रहा है, लेकिन अभी मतदाता सूची के साथ ही आरक्षण तय नहीं हो पाया है। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगे बढ़ना तय है। विदित है कि सरकार इससे पहले निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल दो बार बढ़ा चुकी है। शनिवार को निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने हरिद्वार को छोड़ सभी जिलाधिकारियों को नए सिरे से मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

चूंकि,13 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद फरवरी माह तक पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड होने के आसार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च के बाद ही राज्य में त्रिस्तरीय चुनाव हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

जनवरी में 18 साल पूरे हो रहे हैं तो बनें मतदाता: एक जनवरी, 2025 को जो भी 18 साल का पूरा होगा, वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता बन सकेगा। आयुक्त सुशील कुमार ने भेजे आदेश में कहा कि उक्त तिथि को जो भी तय उम्र पार कर रहे हैं, उन्हें भी हर हाल में मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page