दुःखद::हरेले में फिर रफ्तार का कहर, बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। दूध लेकर घर लौट रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को सड़क पार करते समय दूध से भरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली काली मंदिर के पास सुरक्षा दीवार ढही, सड़क के नीचे बना गहरा गड्ढा

जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह guruvar सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सवारिया बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध का कैंटर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश चंदोला की मौके पर ही मौत हो गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page