भवाली में कांग्रेस स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओ ने रखे अपने विचार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में गुरुवार को सरताज फ़ार्म सभागार में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल की अध्यक्षता में 139वा स्थापना दिवस मनाया गया। ज़िलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के 138 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएँ दी। साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के स्थापना से लेकर अब तक के कार्यकाल पर अपने विचार रखे। सभी ने पार्टी को धरातल पर मज़बूती देने का प्रण लिया। इस दौरान अध्यक्ष कंचन सुयाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, लोकेश जोशी, हरेंद्र आर्य, तुलसी बिष्ट, पंकज आर्य, मोहन आज़ाद, सद्दा मियाँ, जानकी आर्य, अभिषेक जोशी, धनी दुमका, रमेश आर्य, योगेश कुमार, मानवेन्द्र साह आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page