विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण के लिए देवदार के पेड़ों को चिह्नित करने का विरोध रंग लाया

ख़बर शेयर करें

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण के लिए देवदार के पेड़ों को चिह्नित करने का विरोध रंग लाया है। बैकफुट पर आए वन विभाग ने पेड़ों से निशान मिटाने का काम शुरू कर दिया है। इससे फिलहाल देवदार के पेड़ों के कटने का खतरा टल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

मानसखंड योजना के तहत आरतोला तिराहे से जागेश्वर होते हुए भगरतोला तक करीब छह किमी सड़क को चौड़ा किया जाना है। बीती 20 फरवरी को लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर 888 पेड़ों को चिह्नित कर लिया। यहां तक कि बिना प्रस्ताव के ही इन पेड़ों पर निशान लगा दिए। पेड़ों पर निशान देखकर स्थानीय लोग भड़क गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page