भैरव देवता के मंदिर में लोगों ने बाहरी लोगों को जमीन न बेचने की शपथ ली

ख़बर शेयर करें

भू भूम्याल जागृति मंच ने सोमवार को मूल निवास व भू-कानून को लेकर प्रतापनगर के धारकोट ग्राम सभा में जागृति अभियान चलाकर के ग्रामीणों को जागरूक किया। भैरव देवता के मंदिर में लोगों ने बाहरी लोगों को जमीन न बेचने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में मंच के संयोजक देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि जमीनों को बेचने का फैसला ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाए। ताकि इस खरीद फरोख्त की जानकारी समस्त ग्रामवासियों को रहे। जिससे जमीन के अवांछित क्रय-विक्रय पर रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page