मेहरागांव में भागवत कथा के द्वितीय दिवस में बालव्यास कपिल महाराज ने चौबीस अवतारों की कथा सुनाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम श्री 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम मेहरागांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में बालव्यास कपिल महाराज ने चौबीस अवतारों की कथा सुनाई। आस पास की सैकड़ो महिलाओं बच्चे बड़े बुढो ने कथा श्रवण की। बालव्यास कपिल महाराज ने भागवत कथा की महत्वता को समझाया। लग्न तुमसे लगा बैठे भजन में भक्तों ने झूम कर आनंद लिया।
पूज्य महंत दयानंद सरस्वती दयालु महाराज ने बताया कि कलयुग में भगवान के नामो का स्मरण करके ही भव पार किया जा सकता है। उन्होंने भक्तों से श्रीमद भागवत कथा में अधिक संख्या में आकर भगवान के नामो का स्मरण करने की अपील की है। 22 को कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारे में प्रसाद वितरण होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page