रीठा रामगढ़ मंदिर में पूजा अर्चना कर भजनों में झूमे भक्त

ख़बर शेयर करें

श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा’ के ऐतिहासिक दिन पर आज अपने श्री राम मंदिर रीठा रामगढ़ मंदिर में पूजा एवं अर्चना की और भक्तजनों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखा। जय सियाराम ,हमारे क्षेत्र के श्रीराम भक्तों का यह प्रेम हृदय की गहराइयों को छू गया है….!मैं आज स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। के इस अभूतपूर्व भक्ति से हम धन्य हुए।
तेज ठंड में देर तक क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों सहित माताएं बहनें युवा साथी व नन्हे बच्चे श्री हनुमान चालीसा श्रीराम जी की कथा व भजन में जिस प्रकार से बैठे रहे यह हमारे पूर्वजों के पुण्य ही हैं जिसका फल हमें इस ऐतिहासिक क्षण के रूप में मिला रहा है। इस समारोह में पूज्य ब्यास श्रीमान कृष्णानंद जोशी जी के मुख से श्रीराम कथा स्तुति श्रवण कर पुण्य प्राप्त हुआ!!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

आप सभी. श्रीराम भक्तों के प्रेम और सम्मान में लिखना तो बहुत कुछ चाहता हूं लेकिन जितना भी लिखूंगा कम ही रहेगा और आपके इस प्रेम को शब्दों में सीमा में बांधना मेरे लिए संभव नहीं है श्रीराम जी की कृपा हम सब पर बनी रहे!

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

पुनः आप सभी का आकाशभर धन्यवाद, कोटि कोटि आभार…!
🚩<[]><जय श्रीराम<>[]<>🚩

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page