निगलाट में ग्रामसभा की खुली बैठक में प्रस्ताव चढ़ाएं

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को निगलाट कैची ग्रामसभा की खुली बैठक पंचायत घर मे आयोजित की गई। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया की अध्यक्षता में बैठक में कई विकास कार्यो पर चर्चा की गई। वही बैठक में पूर्व के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। और वर्ष 24 25 की जीपी डीपी प्रस्ताव बनाएं गए। गौशाला सुरक्षा दीवार और गाँव को स्वच्छ बनाने के लिए ग्रामीणों ने संकल्प लिया। ग्राम पंचायत द्वारा 200 परिवार को एक सूखा एक गीले कचरे के लिए कूड़ेदान वितरित किये गए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यो के प्रस्ताव चढ़ाए गए। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वंदना भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम आर्य, भुवन सिंह मेहरा, चन्दन सिंह मेहरा, जगदीश चन्द्र तिवारी, भुवन तिवारी, महेश तिवारी, हंसा मेहरा, मंजू मेहरा, गंगा देवी आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page