ओलावृष्टि से खराब मटर बीन का बाजार में नही मिलता दाम
-रामगढ़ क्षेत्र में 100 फीसदी काश्तकार खेती पर है निर्भर
भवाली। रविवार को ओलावृष्टि ने काश्तकारों की फसल को रौंद कर रख दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगो को बर्फबारी का इंतजार था, लेकिन ओलावृष्टि ने काश्तकारों की मुश्किल को बढ़ा दिया है।ओलावृष्टि से बीन, मटर, और आड़ू, खुमानी, पुलम के पेड़ों में आये बोर की गिरा दिया है। जहां मटर तैयार हो गई थी वही ओलावृष्टि से मटर के दानो में चोट लगने से सड़ने का खतरा बन गया है। और कई मटर के दाने खेत मे ही गिर गए हैं। आड़ू, पुलम, खुमानी के पेड़ों में आये बोर से किसानों के चेहरे खीले थे लेकिन ओलावृष्टि से बागवानों के चेहरों में उदासी छा गई है। ओलावृष्टि से मटर के खेतों में गलने का खतरा भी बढ़ गया है। बीन भी ओलावृष्टि से प्रभावित हो गई है। रामगढ़, नथुवाखान, रातिघाट, गरमपानी, तल्ला रामगढ़ गागर क्षेत्र में किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब किसानों को डर सता रहा है कि मटर के साथ आड़ू के उत्पादन में भी ओलावृष्टि से प्रभाव पड़ेगा तो साल भर की मेहनत पानी मे फिर जाएगी। रामगढ़ के काश्तकार नवीन ने बताया कि खराब मटर, बीन का आढ़त मंडी में भी सही दाम नही मिलता। और ठेकेदार भी खेतो से उत्पादन का सही दाम नही देते जिससे मेहनत व बीज का पैसा भी नही मिल पाता। रामगढ़ के किसान देवेंद्र मेर ने कहा कि बेमौसम ओलावृष्टि से मटर बीन आड़ू आदि फसलों को नुकसान पहुँचा है। सब्जियां भी बर्बाद हो गई है। नुकसान का असर किसानों के साथ आम जनता को भी महंगाई की मार से उठाना पड़ेगा। ओलावृष्टि से नुकसान हुई खेती से उत्पादित सब्जी फल मंडियों आढ़त तक जाने पर सही दाम नही मिलने से नुकसान ही उठाना पड़ता है। ग्राम प्रधान बसंती तिवारी ने बताया कि बीन, मटर, गेंहू की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। उन्होंने उद्यान विभाग, कृषि विभाग से जल्द सर्वे कर ग्रामीणों लो मुआवजा देने की बात कही है। कहा ग्राम देवनगर, पलड़ा, सल्याणि में ग्रामीणों को ओलावृष्टि से अधिक नुकसान हुआ है। किसान अब मुआवजे की आस में बैठ गया है।
कोट..
कही से शिकायत मिली तो नुकसान का सर्वे कर आकलन किया जाएगा। 33 फीसदी नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता है। किसी को नुकसान हुआ तो सर्वे कराया जाएगा।
राजेन्द्र सिंह अधिकारी, डीएचओ नैनीताल
33 फीसदी नुकसान होने पर राज्य आपदा निधि के अंतर्गत मुआवजा दिया जाता है। ओलावृष्टि से नुकसान की सूचना कइ जगहों से आ रही है। सर्वे कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वी के यादव, कृषि अधिकारी नैनीताल
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

