पहाड़ो में बारिश बर्फबारी होगी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

ख़बर शेयर करें

मौसम में बदलाव::उत्तराखंड में सोमवार से मौसम बदलेगा। पहाड़ के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के तीन जिलों में 25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती हैं। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा बना रहेगा। वहीं सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर रहेगा, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page