घोड़ाखाल में देर शाम चौपाल में सचिव ने सुनी जनता की समस्या

ख़बर शेयर करें
भवाली। शासन के निर्देशन में  सचिव लोनिवि, औद्यौगिक  विकास खनन आयुष एवं आयुष विभाग डॉ पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर है। गुरुवार देर शाम  बजे से को सायं 7से रात्रि 9 बजे तक   तोक धुलई, ग्राम मेहरागांव घोड़ाखाल रोड केदार धर्मस्थल चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध मे लोगों के साथ जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुुन कर  संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।  ग्रामीणों ने लिखित रूप से  40 से अधिक  सडक, डामरीकरण एव मरम्मत, आपदा से क्षतिग्रस्त मकान की सुरक्षा दीवार,सड़क निर्माण के दौरान का मुआवजा,आवास से सम्बन्धित, बाघ के आतंक से निजात दिलाने, अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त,  से सम्बंधित समस्याएं ग्रामीणों ने पत्र देकर बात रखी। लोगों ने मौखिक तौर पर  सचिव को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। 

सचिव ने चौपाल जन संवाद के दौरान सभी समस्याओ को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागो के अधिकारिंयो को स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता में समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए। कहा प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं को बड़ी गम्भीरता से ले रही है जो भी समस्याऐ रखी गयी सभी का समाधान किया जाएगा। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी, कर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, भावना मेहरा जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, एवं विभागों के अधिकारी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page