ग्राफिक एरा में प्रसिद्ध भारतीय डीजे कलाकार ब्रोकोड व आफ्टरऑल ने छात्र-छात्राओं को घंटों थिरकने पर मजबूर किया

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में वार्षिक उत्सव ग्राफेस्ट-2024 के दूसरे दिन डीजे नाइट का धमाल रहा। ग्राफेस्ट की दूसरी शाम का आगाज़ डीजे ब्रोकोड ने बॉलीबुड के हिट गानों के रिमिक्स जैसे ‘उड़ता पंजाब’, ‘मेरा अपना ना, मेरा कद्दे होया, कोई सी जिधे पीछे दिल रोया’, के साथ किया। इन गानों के रिमिक्स के साथ थिरक कर छात्र-छात्राओं ने जहां अपनी खुशी और जोश का इजहार किया वहीं डीजे को भी एक अनुशासित और उत्साही युवाओं के बीच प्रस्तुति की खुशी से लबालब कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इसके बाद डीजे आफ्टरऑल ने ‘बेबी काम डाउन काम डाउन’, चलाकर युवाओं के जोश को और बढ़ा दिया। अपनी प्रस्तुती को जारी रखते हुये डीजे आपटरऑल ने जानवर फिल्म के जमाल कुडु नामक इरानी गाने के रिमिक्स पर हजारों छात्र-छात्राओं को अपने मोबाइल की लाइट जलाकर थिरका कर एक अनुपम नजारा प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

ग्राफेस्ट में ग्राफिक एरा भीमताल व हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भरपूर आनन्द लिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो० (डॉ०) कमल घनशाला ने ग्राफेस्ट के शानदार आयोजन पर भीमताल व हल्द्वानी की टीम को बधाई देते हुये कहा कि ग्राफिक एरा की कामयाबी के कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा से लाखों अभिभावकों का विश्वास जुड़ा है। ग्राफिक एरा दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी व विश्वस्तरीय फैकल्टी के साथ इस विश्वास को युवाओं के सपनों में हकीकत के रंग भरकर निभा रहा है। समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने छात्र-छात्राओं का उत्साववर्धन करते हुये कहा कि कुशल प्रोफेशनल बनने के लिए पूरे मनोयोग से अपने टास्क पूरे करने आवश्यक हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन साहिब सबलोक द्वारा किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page