भवाली में भी मांगो को लेकर गरजे इंजीनियर

ख़बर शेयर करें

भवाली। शासन स्तर पर लंबित मांगो पर काईवाई ना होने से नाराज इंजीनियरों में भारी आक्रोश है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने मांगो को लेकर भवाली लोनिवि कार्यालय के आगे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए नेताओं ने आर पार की लड़ाई की चेतावनी देते हुए बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। कार्यालय के बाहर महासंघ से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारीबाजी की गई। सभी ने एक मत होकर कहा कि इंजीनियरो की लंबित मांगों को लेकर शासन स्तर पर पूर्व में बैठक हुई थी। जिसमें कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी। लेकिन कुछ पर दोबारा बैठक करने को लेकर सहमति बनी थी, जिन मांगों पर सहमति बनी उनका शासनादेश जारी नहीं किया गया। और दोबारा बैठक भी नहीं की गई। आरोप लगाया कि सरकार महासंघ से जुड़े कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रही है। और मांगो को शासन स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया गया, कहा कि अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कमल पाठक, वाहिद हुसैन, ललित मोहन अंगारी, कमल साह, विश्व मोहन गिरी, सुभाष कुमार अरुण वर्मा आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला शुरू

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page