आईपीएल के पहले मैच में रामनगर के अनुज की बैटिंग के विराट भी हुए फैन

ख़बर शेयर करें

भारत में क्रिकेट का त्योहार यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो गई है। 17 वें संस्करण का पहला मुकाबला आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित भी स्वर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने शुरुआत तो तेज की लेकिन चौथे ओवर के बाद मुकाबला पूरी तरीके से बदल गया आरसीबी ने 11.4 ओवर में केवल 78 रनों पर पांच विकेट खो दिए थे। इसके बाद जो हुआ उसने उत्तराखंड के लाखों क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में एक मौत के बाद भी नहीं ली सुध, अब दूसरी मौत का इंतजार

नैनीताल जिले के अनुज रावत ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई । युवा बल्लेबाज अनुज रावत ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 48 रनों की पारी के लिए जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 192 कर दूसरी ओर दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए जिसमें तीन चौक के और दो छक्के शामिल रहे उनका स्ट्राइक रेट 146 से ज्यादा का रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page