भवाली में शाम होते ही गुलदार ने मार डाला बैल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। रविवार शाम 6 बजे पंत स्टेट में गुलदार ने बैल को अपना निवाला बना लिया। आस पास के लोग बैल की आवाज से हल्ला कर गुलदार को भगाने छत में खड़े हो गए। जिसके बाद गुलदार लोगो की आवाज से जंगल की तरफ भागा। स्थानीय दिनेश रावत ने बताया कि शाम होते ही हर दिन गुलदार घरों के आस पास दिख रहा है। कुछ दिन पहले भी गुलदार ने बैल मारा था आज भी बैल को अपना निवाला बना लिया। कहा कि स्थानीय लोग दहशत में जीने को मजबूर है। शाम होते ही लोग बच्चों के साथ घर मे घुसनेंको मजबूर हैं। उन्होंने गुलदार को पकड़ने की माँगबकी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page