दोषापानी महाविद्यालय में चीड़ के पेड़ की पत्तियों से “नो ड्रग” राखियों को बनाकर एक अनोखी शुरुवात की

ख़बर शेयर करें

राजकीय महाविद्यालय दोषापानी के एंटी ड्रग सेल ,एन एसएस एवम् रोबर – रेंजर्स के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में चीड़ के पेड़ की पत्तियों से “नो ड्रग” राखियों को बनाकर एक अनोखी शुरुवात की, तथा हस्त निर्मित इन राखियों को स्थानीय नागरिकों को निशुल्क वितरित किया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्राकृतिक फूल एवम् पत्तों से “नो ड्रग” की थीम पर रंगोली का आयोजन भी किया गया।एंटी ड्रग सेल की प्रभारी डॉ अनीता नेगी ने बताया कि प्राकृतिक रूप से बनी इन राखियों से प्रकृति से जुड़ने के साथ- साथ समाज में नशे से दूर रहने का संदेश देने की पहल की गई है । रोवर/रेंजर्स के प्रभारी डॉ अक्षय गुरुरानी के अनुसार रक्षा बंधन जैंसे पवन पर्व में सामाजिक संदेश देने की इस अनोखी परंपरा को आगे बढ़ाने की विशेष जरूरत है । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ भुवन तिवारी ने नशे से दूर रहने की इस अनोखी पहल पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की ।इस कार्यकर्म में डॉ भुवन तिवारी,डॉ अनीता नेगी,डॉ अनिता बिष्ट, डॉ अक्षय गुरुरानी तथा कर्मचारी वर्ग से श्री मनोज कुमार,श्री हरि प्रसाद पंत,श्री गणेश सिंह बिष्ट,श्री मोहन चंद्र सनवाल,श्री चंदन सिंह,छात्र/छात्राओं में श्री विकास,संजय,शुभम,कंचन इत्यादि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page