ज्योलीकोट के चोपड़ा में गिरी घर की दीवार, परिवार ने भागकर बचाई जान, देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें

चोपड़ा में भारी बारिश से कंचन सिंह के घर की दीवार गिरने से परिवार बाल बाल बचा किसी प्रकार से परिवार ने भाग कर जान बचायी। लगातार हो रही वर्षा से उनके घर के ऊपर बहने वाले नाले ने भी रोद्र रूप ले लिया जिससे दहशत और भी बड़ गयी तुरंत ही ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने उक्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवार के घर पहुँचे, साथ ही उक्त परिवार को दूसरी जगह पर रहने को कहा गया साथ ही आपात काल मे रहने के लिए प्राथमिक विद्यालय खुलवा दिया गया ताकि रात्रि में रह सकें, उक्त घर मे बधें जानवरों को भी वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया ,डॉ बिष्ट ने कहा कि चोपड़ा बच्चन ढुंगा के लोंगो ने भी अपने घर छोड़कर अन्यत्र शरण ले ली है और जल्द ही प्रशासन व शासन से यहाँ के लोंगो की सुध लेने की मांग की है, ब्लॉक प्रमुख डॉ बिष्ट के साथ प्रधान संगीता आर्य, जीवन चंद्र, धीरेंद्र जीना, कंचन सिंह व चोपड़ा के निवासी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page