बाइक कार की टक्कर में मामा भांजे की मौत, बहन बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज

ख़बर शेयर करें

सड़क दुर्घटना के ममलेंकम होने का नाम नही ले रहे यहाँ बाजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर बाइक और कार की भिड़ंत में मामा-भांजे की मौत हो गई। जबकि बहन और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में दो दिवसीय लेक कार्निवाल कल से, सजेगी लोक संस्कृति और बॉलीवुड संगीत की महफिल

रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे केलाखेड़ा निवासी इमरान (20) अपनी बहन रिजवाना (35), भांजी नूर (4) व ईजा (1) और भांजे अरहान (3) को छोड़ने के लिए बाइक से दोराहा आ रहा था। नेशनल हाईवे-74 रंपालीला क्षेत्र में उनकी बाइक की सामने से आ रही कार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इमरान और उसके भांजे अरहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिजवाना, नूर और ईजा को हायर सेंटर भेज दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page