भवाली। नगर पॉलिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ रोड़ में सड़क किनारे रखा सामान हटवाया गया। रामगढ़ तिराहे से नानतिन बाबा आश्रम तक सड़क किनारे वेल्डिंग, फेब्रिकेशन के रखे सामान को हटवाया गया। अधिसाशी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे सामान रखकर अतिक्रमण को बढ़ावा देने की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर सोमवार को अभियान चलाकर सामान को हटवाया गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अब सड़क के पास सामान रखने की सूचना मिली तो कानूनी कार्रवाई के साथ चालानी कार्रवाई की जाएगी। जिसका जिम्मेदार दुकानदार खुद होगा। इस दौरान टीम में नगर पॉलिका कर्मी पुलिस कर्मी रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

