भवाली में युवक पर झपटा गुलदार, दुबक कर बचाई जान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के भीमताल रोड़ स्थित नगारीगाँव में मंगलवार देर रात एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। चार खेत नीचे कूद कर चीख पुकार मचाकर युवक ने अपनी जान बचाई। मंगलवार रात 11 बजे मुकेश कुमार 23 निवासी नगारीगाँव हल्द्वानी से आ रहा था। सड़क से घर को जाते समय मुकेश पर गुलदार।ने हमला कर दिया जिससे उसकी स्वेटर फट गई। मुकेश ने बताया कि हमला करते ही उन्होंने हल्ला किया। लेकिन रात का समय होने से कोई आस पास नही था। जिससे उन्होंने रास्ते से चार खेत नीचे कूद माड़ दी। और वहां जाकर दुबक कर अपनी जान बचाई। स्थानीय निवासी संजय जोशी नन्ना ने बताया कि पिछले एक महीने से दो से तीन गुलदार क्षेत्र में घूम रहे हैं। लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं। लोगो ने कई बार वन विभाग को सूचना दी। लेकिन अब तक कोई सुध नही ली। कहा कि विभाग बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page