भवाली में भी चार दिन से उपनल कर्मी हड़ताल पर

ख़बर शेयर करें

भवाली। उपनल संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर चार दिन से हड़ताल पर है। 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी राशि देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पांच साल तक कार्य करने वाले कर्मचारियों के पद सृजित करने की मांग पर है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन पर अड़े है।
संयुक्त मोर्चा कर्मी बबलू बोहरा ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन सराकर उनकी मांगों को मानने के बजाए उन्हें उलझा रही हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन एलएलपी को वापस लेने तथा उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय को लागू करने की मांग की। इसके अलावा महंगाई भत्ता देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page