रामनगर में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जीता लोगो का दिल

ख़बर शेयर करें

रामनगर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नौजवानों की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई, देश में विकास आम जन का नहीं हुआ, सिर्फ उद्योगपतियों का हुआ है

लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रामनगर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने कहा की भाजपा उत्तराखंड के युवाओं की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई। देश में अगर विकास की बात कहे तो विकास आम जन का नहीं बल्कि सिर्फ नेताओं का हुआ है, जबकि विकास की बात करने वाली भाजपा का ही पिछले 10 साल से राज रहाउन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनके परिवार का पुराना नाता है। प्रियंका ने जनता से पूछा कि उन्हें राजनीतिक भाषण सुनना है या फिर सच्चाई सुननी है। पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं। इसे देवभूमि कहते हैं, लेकिन जब हिमांचल प्रदेश में आपदा आई, तब वह इस देवभूमि को भूल गए। राहत के लिए केंद्र सरकार ने एक भी रूपया नहीं दिया। अपने भाषण में प्रियंका ने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लिख, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि पिछले 10 साल में महंगाई औऱ बेरोजगारी बड़ी, पेपर लिख होने से नौकरियां बिकी, घोटाले हुए, और इन 10 साल में भाजपा का राज था। फिर भी भाजपा कांग्रेस को दोष देती है। उनका कहना था कि उनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी और भाजपा उनके परिवार को गाली देती है, हमारी देशभक्ति को देशद्रोह कहते हैं, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि हमारी आस्था राजनीति के प्रयोग के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page