रामगढ़ में हरेले पर छात्र छत्राओं ने बीज बम बनाकर जंगल मे डाले

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेले पर्व पर रामगढ़ इंटर कॉलेज के छात्र छत्राओं ने प्रकृति प्रेमी जगदीश चन्द्र (जीतू) के नेतृत्व में बीज बम बनाकर जंगल मे डाले। वही जागरूकता का समापन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेश्याल, पोखरी,और राजकीय इंटर कॉलेज गहना में बीज बम अभियान के माध्यम से छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया। साथ ही विद्यालय परिषद में पौंधे लगाए। पूर्व प्रधान गहना राकेश चन्द्र द्वारा बीज बम अभियान के माध्यम से आए दिन जंगली जानवरो के नुकसान को कम करने को कहा गया। जिससे जानवर जंगल मे ही रहकर भोजन कर सके।ल्वेश्याल इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य महेश पंत द्वारा बीज बम अभियान को सराहनीय कार्य बताते हुए स्कूली बच्चों के साथ मिलकर बीज बम बनाए और उन बीज बमों को विद्यालय के आस पास डाले गए।
पोखरी इंटर कालेज प्रधानचार्य शंकर राम कोहली ने स्कूली बच्चों से अपने घर जाकर स्थानीय क्षेत्र मे भी बीज बम अभियान को करने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया।
गहना की प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीति जोशी जी ने भी बच्चो के साथ बीज बम बनाए और विद्यालय परिषद में फलदार वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गहना राकेश चन्द्र, प्रकृति प्रेमी जगदीश चन्द्र (जीतू), नीरज कुमार, सरपंच गहना कृष्ण चन्द्र, संजय , नितेश एवं राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेश्याल प्रधानाचार्य महेश पंत, राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी प्रधानाचार्य शंकर राम कोहली, राजकीय इंटर कॉलेज गहना प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीति जोशी छात्र छात्राएं रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page