भवाली। गुरुवार को विशेष कार्याधिकारी क्रियान्वयन ललित मोहन आर्य उत्तराखंड शासन ने विकास खण्ड रामगढ़ में ब्लॉक स्तरीय रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक ली। विकास कार्यो में आ रही परेशानी अधिकारियों से पूछी। और जल्द समाधान करने का आश्वांसन दिया। इस के अलावा ग्रामसभा बोहराकोट झुतिया, हली में मनरेगा द्वारा किए कार्यो का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा सतबुंगा के जूनियर हाईस्कूल, राजकीय चिकित्सालय में बनाये सिचाई टैंकों व सुरक्षा दीवारों का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केंद्रों व पौंधारोपण कार्यो का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह राणा, विनीत भट्ट, कनिष्ठ अभियंता अजय, ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह मेहता, जीवन गोड, निर्मल भंडारी, गोपाल राम वर्मा, विपिन सैनी, अनूप सिंह, रवि वर्मा आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

