-विकास कार्यों के लिए दिये 4 लाख
भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज गहना पोखरी में वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा रहे। विधायक कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना, स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश के सभी राज्यों की संस्कृति का नृत्य कर दिखाया।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राजकीय इंटर कालेज में ग्रामीण क्षेत्रो के बच्चे विद्यालय में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। वही सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया। विधायक निधि से विद्यालय फिल्ड के निर्माण के लिए 3 लाख, गोरखनाथ मंदिर के लिए 50 हजार, देवी मंदिर के लिए 50 हजार देने की घोषणा की। विधायक कैड़ा ने कहा खुद व हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। जिस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि आगे भी विद्यालय व गाँव के विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। विधायक ने विद्यालय की सभी बच्चों शिक्षकों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राकेश कपिल, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर भट्ट, गोविन्द जीना, मनोज जोशी, बालम नेगी, हेम नेगी, विनोद भट्ट, राजेश कुमार संजय सनवाल, अभिषेक नेगी,गणेश सुयाल, जीवन चंद्र हरीश चंद्र दिनेश कांडपाल,संजय नयाल, हरीश नयाल संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

