रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ के झुतिया क्षेत्र में अराजकतत्वों ने टैंक में पॉइजन डालकर करीब दो हजार रेनबो ट्राउट मछलियों को मार डाला। घटना से मत्स्य पालक को भारी नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है।मत्स्य पालक राजेंद्र सिंह तौलिया ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने टैंक में मछलियों को दाना डाला था। इसके बाद वह कमरे में सोने चले गए। सुबह जब टैंक के पास पहुंचे तो पानी बंद मिला और टैंक में पॉइजन डाला गया था। टैंक में करीब दो हजार रेनबो ट्राउट मछलियां मृत पड़ी थीं। इनमें दो से ढाई किलो वजन तक की मछलियां भी शामिल थीं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों ने रात के समय टैंक में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मार दिया। उन्होंने कहा कि यदि मछलियां जीवित रहतीं तो अक्टूबर तक करीब आठ से दस कुंतल उत्पादन होने की उम्मीद थी। घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन से वह अपनी आजीविका चला रहे हैं। घटना की शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मारे जाने से क्षेत्र में भी आक्रोश है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page