ओखलकांडा में माँ वाराही जायका स्वायत सहकारिता वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को भूमि संरक्षण वन प्रभाग के ओखलकाण्डा रेन्ज के वन पंचायत पुटगाव मे मा बाराही जायका स्वायत्त सहकारिता का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता अध्यक्ष श्रीमती कविता नगदली की अध्यक्षता मे किया गया जिसमे सहकारिता बी ओ डी व जायका योजना मे गठित समूहों के सदस्य, पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शुशिला कुलोरा जी व सरपंच श्रीमती पोखरी सुमित्रा देवी जी सरपंच पुटगाव मुन्नी देवी जी ग्राम प्रधान श्री रविशंकर जी वन विभाग से उप वन क्षेत्राधिकारी श्री कैलाश चन्द्र पाण्डे जी वन सचिव श्री चन्द्र शेखर जोशी जी व श्री अनिल कुमार जी जायका परियोजना से एम एस श्री पंकज कुमार ओझा जी एफ एल सी श्री अनिल फुलारा, नवल किशोर कोठारी, इन्द्र कुमार, हेम पाठक, सन्तोष कुमार व अखरोट एफ एल सी विरेन्द्र सती जी द्वारा प्रतिभाग किया गया
इस बैठक मे बीओडी मे रिक्त हो गये सदस्यो का चुनाव किया गया जिसमे पोखरी से श्रीमती रेनू देवी व क्वैदल से श्रीमती किरन देवी को सदस्य पद पर चुना गया व क्रय समिती मे प्रेमा देवी व भगवती देवी लेखा समिति मे हेमा देवी व कमला देवी तथा मध्यस्थता समिती मे जीवन्ती देवी व हेमा देवी के पद पर चुना गया तथा सभी चुने गये सदस्यो को एम एस श्री ओझा जी द्वारा सपथ दिलाई गयी व सहकारिता की 2022-23 की वार्षिक लेखा व वित्तीय लेन देन का सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। व 2023 – 24 किये जाने वाले कार्य कलापो की जानकारी दी गयी व वैल्यू चेन के अन्तगर्त कार्य करने पर सहमति वनी तथा बैठक का संचालन श्री पंकज कुमार ओझा जी द्वारा किया गया व अन्त मे वन सचिव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया व बैठक का समापन सहकारिता अध्यक्ष महोदया जी द्वारा किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page