सराहनीय,भीमताल में हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने झील किनारे लगाएं पौंधे, चलाया स्वच्छता अभियान

ख़बर शेयर करें

भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने झील को निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया। वही झील किनारे पौंधे रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा तालाब के किनारे पार्क में पार्क के सौंदर्यकरण के लिए पौधे लगाए गए। फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान ने सभी नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। झील किनारे अधिक वृक्ष लगाने में सहयोग करने की अपील की। क्षेत्रवासियों से और उनकी अपने बच्चों की तरह देख रेख करने को कहा। इस दौरान निशांत खान, सोहैल अहमद, निधि जोशी, मानस जोशी, साराह खान एवम अयान रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने 2027 में नैनीताल सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान, जनसंपर्क कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

You cannot copy content of this page