भवाली। खुपी क्षेत्र में वैष्णो देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओ ने पारम्परिक पहनावे के साथ हनुमान मंदिर से वैष्णो देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। श्याम सुंदर शास्त्री, भुवन चन्द्र शास्त्री, दीवान लाल व पुजारी प्यारे लाल ने विधि विधान से पूजा कर वैष्णो देवी, गणेश, राधा कृष्ण, हनुमान, सरस्वती, संतोषी माता की मूर्तियों को स्थापित कराया। महिलाओ ने भजन किर्तन गाए। सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, ब्लाक प्रमुख आशा रानी सहित सैकड़ो लोग रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

