हल्द्वानी में बुजुर्गों ने पौधारोपण कर दिया बड़ा संदेश

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।  संस्था श्री आनंद आश्रम के पदाधिकारियों, बुज़ुर्गों एवं स्टाफ ने बाबा नीब करौरी वृद्धाश्रम के बगल में जंगलात की चौकी के समीप जंगल में पौधारोपण किया।  ताकि पौधों की देखभाल, बुजुर्गों और वृद्धआश्रम कर्मचारियों द्वारा हो सके और फलों के वृक्षों से ग्रामवासियों एवं जानवरों को लाभ भी मिल सके।
इस अवसर पर मूलतः –जामुन, अमरूद, हरड़ आवलां ,शहतूत,  बेलपत्री,  और करोंदा के बीस  पौधे लगाए गए। प्रत्येक वर्ष संस्था पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य करती है।
अध्यक्ष कनक चंद ने बताया कि बुजुर्गों द्वारा की गई यह एक्टिविटी उनके अंदर खुशी का संचार कर रही  है और अपनी भागीदारी से बुजुर्गों को अपनी अस्तित्व का अच्छा आभास हो रहा है। जो वृद्धाश्रम के भीतर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष तीलू रौतेली कनक चंद, उपाध्यक्ष कासनी मैन सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट ,आश्रम कर्मचारी योगेश आर्या , इंद्र भुटियानी, बाल किशन अरोरा , कुबेर भुटियानी तथा वृद्धाश्रम के बुज़ुर्गों ने मिलकर पौधारोपण किया। *तीलू रौतेली कनक चन्द के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष संस्था लगा रही है पौधे*

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page